विकसित सूचना शिक्षा एवं संचार सामग्री का डिजिटलीकरण और वेबसाइट डिजाइनिंग पर कार्यशाला

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर।विकसित सूचना शिक्षा एवं संचार सामग्री का डिजिटलीकरण और वेबसाइट डिजाइनिंग पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। गृह विज्ञान विभाग, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर में प्रोजेक्ट 12 रूसा 2.0 संस्थागत खाद्य अपशिस्ट प्रबंधन पर रणनीतियां के अंतर्गत पंच दिवसीय कार्यशाला “विकसित सूचना शिक्षा एवं संचार सामग्री का डिजिटलीकरण और वेबसाइट डिजाइनिंग” आज कुशलता पूर्वक संपन्न हुई। इस पंच दिवसीय कार्यशाला के विशेषज्ञ श्रीमती ज्योत्सना जैन रहे एवं कार्यशाला के अंतर्गत सूचना शिक्षा एवं संचार सामग्री विषय खाद्य अपशिस्ट प्रबंधन एवं तकनीक हेतु पूर्वनिर्मित पोस्टर्स, चार्ट, फोल्डर, बुकलेट इत्यादि सामग्री का इस कार्यशाला के दौरान डिजिटिलीकरण एवं वेबसाइट डिजाइनिंग करना सिखाया गया।

कार्यशाला के अंतिम दिवस पर प्रो. सुनीता अग्रवाल, विभागाध्यक्ष के द्वारा कार्यशाला के अंतर्गत निर्मित डिजिटल सामग्री का निरक्षण किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. केसर चायल एवं प्रो. कविता कारोडिया रहे। साथ ही कार्यक्रम के उपसंयोजक डॉ. ज्योति मीणा एवं श्रीमती सरिता कुमारी मीणा रहे। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. कविता करोडिया द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!