Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

विधानसभा उप चुनाव-2021- निर्वाचन विभाग द्वारा बुजुर्गों और दिव्यांगों को मताधिकार दिलाने के प्रयास लाए रंग 900 से ज्यादा बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता पोस्टल बैलेट से कर सकेंगे मतदान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर, 7 अप्रैल। निर्वाचन विभाग द्वारा शत-प्रतिशत मतदान को बढ़ावा देने के प्रयास रंग ला रहे हैं। सहाड़ा, सुजानगढ़ और राजसमंद विधानसभा के लिए होने वाले उप चुनाव में 918 ऎसे मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान करने की सहमति दी है, जिनकी उम्र 80 वर्ष से ज्यादा है या दिव्यांग हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग और निर्वाचन विभाग के प्रयास रहते हैं कि ‘‘कोई मतदाता ना छूटे’’। इसके लिए विभिन्न स्तर पर प्रयास किए जाते रहे हैं। 80 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग और 40 फीसदी से ज्यादा दिव्यांगता वाले मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाना चुनौतीपूर्ण कार्य है। इसके लिए प्रदेश में पहली बार विधानसभा उप चुनाव में पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध कराई गई। उन्होंने बताया कि तीनों विधानसभाओं में कुल 29180 मतदाता 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग और दिव्यांग हैं। इनमें से 918 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से मतदान करने के लिए सहमति दी है।

श्री गुप्ता ने बताया कि 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग और 40 फीसदी से ज्यादा दिव्यांगता वाले मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट के वितरण का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सहाड़ा में 7 से 14 अप्रेल तक, सुजानगढ़ में 10 से 13 अप्रेल और राजसमंद में 10 से 14 अप्रेल तक पोस्टल बैलेट का वितरण किया जाएगा। उन्होंने उम्मीदवारों के बूथ लेवल एजेंटों से इस दौरान उपस्थित रहने के लिए आग्रह किया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पोस्टल बैलेट उन्हीं मतदाताओं को उपलब्ध कराया जाएगा, जिन्होंने इस बारे में पूर्व में सहमति दी है। सहमति नहीं देने वाले मतदाताओं को मतदान केंद्र पर आकर ही वोट डालना होगा। उन्होंने बताया कि सहमति देने के बाद बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता मतदान केंद्र पर आकर मतदान नहीं कर सकेंगे।

मतदाता पर्ची और पोस्टल बैलेट का वितरण का कार्य प्रारंभ

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि तीनों विधानसभा क्षेत्रों में वोटर स्लिप (मतदाता पर्ची) का घर-घर जाकर वितरण 5 अप्रेल से प्रारंभ कर दिया गया है, जो कि 10 अप्रेल तक चलेगा। उन्होंने बताया कि वोटर स्लिप के साथ मतदाताओं को मतदाता मार्गदर्शिका भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिसमें मतदान से जुड़ी सभी जानकारियां दी गई हैं।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!