विधानसभा चुनाव फतह को लेकर बीजेपी की तैयारियां, आज शाम जेपी नड्डा और अमित शाह पहुंचेंगे जयपुर; चुनावी रणनीति को लेकर होगी चर्चा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

विधानसभा चुनाव फतह को लेकर बीजेपी की तैयारियां, आज शाम जेपी नड्डा और अमित शाह पहुंचेंगे जयपुर; चुनावी रणनीति को लेकर होगी चर्चा

जयपुर: राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की तैयारियां अब अंतिम दौर में प्रवेश कर चुकी है. आज शाम राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीजेपी के चाणक्य कहे जाने वाले गृह मंत्री अमित शाह जयपुर पहुंचेंगे. दोनों नेता शाम 7 बजे दिल्ली से विशेष विमान से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. एयरपोर्ट से दोनों नेता सीधे प्रदेश बीजेपी मुख्यालय आएंगे. 

उसके बाद रात 8 बजे से बीजेपी कोर कमेटी की बैठक आयोजित होगी. साथ ही राजस्थान की चुनावी रणनीति को लेकर मैराथन बैठकें करेंगे. बीजेपी कार्यालय में बैठक के बाद नड्डा व शाह जयपुर में ही ठहरेंगे. कल सुबह जेपी नड्डा और औमित शाह संघ कार्यालय जाएंगे. इस दौरान संघ पदाधिकारियों से चुनावों में संघ की भूमिका पर चर्चा करेंगे. साथ ही टिकट बंटवारे, प्रदेश के सियासी समीकरणओं को लेकर चर्चा करेंगे. वहीं हाल ही में संपन्न हुई बीजेपी की परिवर्तन यात्रा का फीडबैंक भी लेंगे. 

भाजपा के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट भी जल्द जारी होने की संभावना: 
आपको बता दें कि दोनों शीर्ष नेता प्रदेशस्तरीय नेताओं के साथ चुनाव को अहम बैठक करेंगे. इस दौरान दोनों नेता भाजपा की विभिन्न बैठकों में भाग लेंगे. प्रदेश पदाधिकारियों से चर्चा के साथ ही दोनों नेता चुनाव से संबंधित प्रदेश स्तरीय सभी विषयों  पर भी चर्चा करेंगे. इस बैठक के बाद भाजपा के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट भी जल्द जारी किए जाने की बात सामने आई है. 

Categories:
error: Content is protected !!