विधानसभा सत्र में विधायक बिश्नोई की मांग:राजस्थान कृषि उपज मंडी विधेयक 2022 की चर्चा में लिया भाग, बोले- नोखा में फल सब्जी मंडी खोली जाए

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

विधानसभा सत्र में विधायक बिश्नोई की मांग:राजस्थान कृषि उपज मंडी विधेयक 2022 की चर्चा में लिया भाग, बोले- नोखा में फल सब्जी मंडी खोली जाए

राजस्थान विधानसभा में नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने राजस्थान कृषि उपज मंडी (संशोधन) विधेयक 2022 की चर्चा में भाग लिया और नोखा में फल सब्जी मंडी खोलने सहित विभिन्न मांगे सरकार के सामने रखी।

विधायक बिश्नोई ने कहा कि यह संशोधन किसानों के लिए काला कानून है और स्वामीनाथन आयोग की अनुशंसा के विरुद्ध है। जिस घोषणा पत्र को लेकर कांग्रेस चुनाव लड़ी। यह उसके भी खिलाफ है यह संशोधन। इस विधेयक में पहले संशोधन किया उसकी भावना के खिलाफ है। जिन किसानों को मंडी की चारदीवारी से मुक्त कर दिया, उनको वापस मंडी की दीवारों में कैद किया जा रहा है और जो नौजवान मंडी में लाखों रुपए की दुकान नहीं खरीद सकता और नया व्यापार करना चाहे उसकी उम्मीदों पर पानी फेरा जा रहा है। अब ये विधेयक लाकर मंडी का दायरा बढ़ा कर मार्केट को शामिल कर लिया है, जिससे इंस्पेक्टर राज लागू करके व्यापारियों को परेशान करने का रास्ता खोला जा रहा है।

विधायक बिश्नोई ने कहा कि इससे अच्छा मंडी की अन्य समस्याओं का संशोधन लेकर आते, जिन मंडियों में पर्याप्त यार्ड नहीं है वहां यार्ड बनाते, जहां यार्ड पर्याप्त है पैसा पड़ा है उस पैसे को सड़क निर्माण में काम मे लेने का संशोधन लेकर आते।

नोखा में फल सब्जी मंडी खोलने की मांग की

विधायक बिश्नोई ने कहा कि नोखा में फल सब्जी मंडी नहीं है, नोखा में फल सब्जी मंडी खोलने का प्रावधान किया जाए और नोखा में फल सब्जी मंडी के लिए जगह चिन्हित नहीं है, इसलिए जगह चिन्हित करके फल सब्जी मंडी खोली जाए।

Categories:
error: Content is protected !!