विधायक जेठानंद व्यास पहुंचे मेडिसिन विंग: चिकित्सा क्षेत्र में बीकानेर को मिलेगा ऐतिहासिक तौहफा :- जेठानंद

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
[metaslider id=”83227″]


बीकानेर। श्रीमती सी एम मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल को दिया जाने वाला मेडिसिन विंग का तौहफा बीकानेर संभाग के मरीजों के लिए वरदान साबित होगा | यह मेडिसिन विंग पीबीएम अस्पताल की भव्यता में और चार चाँद लगाएगी | इसका निर्माण देखकर लगता है कि आगामी 100 साल की योजना बनाकर इसका निर्माण किया गया है | यह शब्द बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने निर्माणाधीन मेडिसिन विंग के निरीक्षण के दौरान कहे | विधायक व्यास ने बताया कि मूंधड़ा ट्रस्ट द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में किया जाने वाला यह कार्य पूरे संभाग के लिए लाभकारी सिद्ध होने के साथ साथ ट्रस्ट का भी नाम इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा | ट्रस्ट प्रतिनिधि द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि जल्द ही इस मेडिसिन विंग का निर्माण पूर्ण कर राज्य सरकार को सुपुर्द कर दिया जाएगा ताकि जल्द से जल्द रोगियों को इसका पूर्णतया लाभ मिल सके | साथ ही पचीसिया ने ज्ञापन देते हुए बताया कि ट्रस्ट द्वारा सामाजिक सरोकार के अन्तर्गत होस्पीटल निर्माण कर राज्य सरकार को ही सुपुर्द किया जा रहा है, इसलिए कुल खर्च राशि में राज्य जीएसटी की कर राशि को मुक्त करवाने की अनुशंसा की जाए साथ ही ट्रस्ट द्वारा यह भी लिखित स्वीकृति दी जा चुकी है कि कर राहत से जो राशि प्राप्त होगी, वह इसी होस्पीटल के परिसर में ही खर्च कर दी जावेगी । साथ ही पीबीएम अस्पताल में चिकित्सक व सामान्यजन में होने वाले विवादों से निजात पाने हेतु पीबीएम में भर्ती होने वाले रोगी के साथ पास जारी करते हुए केवल एक व्यक्ति को साथ रहने की अनुमति दी जाए तथा पालना हेतु सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाए | साथ ही पीबीएम की सफाई व्यवस्था सुचारू रखने हेतु सफाई व्यवस्था में अनुबंध के आधार पर जो राशि खर्च की जाती है वह राशि भामाशाह अथवा ट्रस्ट को सुपुर्द कर दी जाए ताकि भामाशाह या ट्रस्ट अपने स्तर पर सफाई व सुरक्षा व्यवस्था करेंगे और इस योजना के अंतर्गत जो अतिरिक्त राशि खर्च होगी वह राशि भामाशाह या ट्रस्ट अपने स्तर पर वहन करेगा | इस अवसर पर नरेश मित्तल, वीरेंद्र किराडू, अनंतवीर जैन, एडवोकेट राजेश लदरेचा, शैलेंद्र यादव, विनोद जोशी, प्रभात श्रीवास्तव, पिंटू राठी, किशन चौधरी, रामकुमार व्यास, अनिल आचार्य, रघुराम, नरेंद्र यादव आदि उपस्थित हुए |

Categories:
error: Content is protected !!