विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की जिला कलेक्टर से मुलाकात

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

पुष्करणा सावा में व्यवस्था चाक चौबंद करने को लेकर की चर्चा

बीकानेर, 16 फरवरी। बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने शुक्रवार को जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि से मुलाकात की। इस दौरान श्री व्यास ने 18 फरवरी को होने वाले पुष्करणा सावा ( ओलंपिक) में बिजली, पानी, यातायात, चिकित्सा व सुरक्षा इत्यादि को लेकर व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने को लेकर चर्चा की। साथ ही श्री व्यास ने जिला कलेक्टर को पुष्करणा सावा में आने हेतु आमंत्रित भी किया। इस दौरान विधायक के साथ श्री जे पी व्यास, श्री वीरेन्द्र किराडू, श्री शिव शंकर व्यास, श्री अनिल पुरोहित, श्री प्रेम शंकर रंगा, श्री रामचंद्र ओझा इत्यादि भी उपस्थित रहे।

Categories:
error: Content is protected !!