“विश्व महिला दिवस की सार्थकता”

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

गरिमा शृंगारी, सूरतगढ़ जिला गंगानगर


एक सुंदर सी साड़ी, माथे पर सुहाग का निशान
क्या बस यही है, उसकी पहचान
ऑफिस की जिम्मेदारियाँ, घर का काम; क्या इतना ही है, उसके जीवन का दाम साज शृंगार कर कुछ पोज देना;
चार अपनी और दो सहेलियों संग सेल्फी लेना
वो नहीं जानती बेबाकी से अपनी बात बोलना; अपने दिल के पन्नों की बंद किताब खोलना
नहीं समझ आता उसे पुरुषों का बनाया हुआ समाज; और थोप देता है उस पर अपने बनाए रीति-रिवाज क्यूँकि वो जानती है, छोटी सी बात पर खुश होना; और जरा सी डांट पर रो देना
‘जाने कब वो समझेगी कि वो अब नहीं है नादान; और उसे अब चाहिए अपने हिस्से का पूरा आसमान जिस दिन वो समझेगी अपने जीवन की महत्ता; सच में उसी दिन होगी ‘विश्व महिला दिवस’ की सार्थकता।

Categories:
error: Content is protected !!