वेटरनरी विश्वविद्यालय :एन.सी.सी. का 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण आयोजित , ड्रिल एवं फायरिंग प्रतियोगिताओं में कैडेट्स हुए सम्मानित

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
https://twitter.com/TIN_NETWORK__/status/1744750646497288381?t=oqHM6sLmXXWdP-FsJXn20Q&s=19

बीकानेर, 9 जनवरी। 1 राज. आर.एण्ड.वी. स्क्वाड्रन एन.सी.सी. वेटरनरी कॉलेज, बीकानेर में आयोजित 10 दिवसीय एन.सी.सी. वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में मंगलवार को ग्रुप कमांडर, जोधपुर कर्नल गौरव डोवल ने एन.सी.सी. कैडेट्स को सम्बोधित किया एवं विद्यार्थी जीवन में अनुशासन, समन्वय, समूह गतिविधियां, जिज्ञासा आदि गुणों को प्रशिक्षण के माध्यम से विकसित करने का सुझाव दिया। ग्रुप कमांडर डोवल ने जूनियर एवं सीनियर डिवीजन के कैडेट्स को ड्रिल एवं फायरिंग के विजेताओं को सर्टिफिकेट एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। 1 राज. आर.एण्ड.वी. स्क्वाड्रन एन.सी.सी. वेटरनरी कॉलेज, बीकानेर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डी.एस. दुहन ने बताया कि इस दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न संस्थाओं के 238 कैडेट भाग ले रहे हैं। जिनको प्रशिक्षण के दौरान ड्रिल, फायरिंग, योग, खेल, राइडिंग आदि गतिविधियों के साथ साथ व्यक्तित्व विकास के प्रशिक्षण प्रदान किये जा रहे है। कर्नल दुहन ने बताया कि एन.सी.सी. ने भारत की तीनों सेनाओं के लिए बेहतर कैडेट तैयार किये हैं। ये कैडेट देश एवं समाज सेवा में बेहतर भूमिका निभा रहे है। एन.सी.सी. से जुड़कर विद्यार्थी राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सरोकार एवं राष्ट्रीय एकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस शिविर के आयोजन में ए.एन.ओ. लेफ्टिनेंट डॉ. सुनीता चौधरी, सी.टी.ओ. डॉ. अमित चौधरी, जे.सी.ओ. संजय यादव एवं एन.सी.सी. के पदाधिकारी शामिल रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!