बीकानेर, 16 नवम्बर। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के संघटक तथा सम्बद्ध 100 राजकीय एवं निजी पशुपालन डिप्लोमा संस्थानों में सत्र 2023-24 के लिए दो वर्षीय पशुपालन डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रक्रिया चालू है। चेयरमेन एडमिशन बोर्ड (ए.एच.डी.पी.) प्रो. ए.पी. सिंह ने बताया कि दो वर्षीय पशुपालन डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु आवेदन आंमत्रित किये जा रहे है जिसकी अंतिम दिनांक 18 नवम्बर, 2023 सांय 5 बजे तक है। आवेदन हेतु विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.rajuvas.org पर उपलब्ध है।
वेटरनरी विश्वविद्यालय पशुपालन डिप्लोमा पाठ्यक्रम (सत्र 2023-24) में प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम दिनांक 18 नवम्बर
November 16, 2023
1 Min Read










Add Comment