NATIONAL NEWS

वेटरनरी विश्वविद्यालय में 82 नवीन पदों पर भर्तियों हेतु आवेदन आमंत्रित

TIN NETWORK
TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 10 जनवरी। राजस्थान पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा सहायक प्रोफेसर, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष एवं विषय विशेषज्ञों के विभिन्न पदों पर नवीन भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी कर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये है। कुलपति प्रो सतीश के. गर्ग ने बताया कि विश्वविद्यालय में लम्बे समय से चल रहे मानव संसाधन की कमी को पूर्ण करने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालयों एवं विभिन्न इकाईयों में 77 सहायक प्रोफेसर, 2 सहायक पुस्तकालाध्यक्ष एवं 3 विषय विशेषज्ञों के विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किये है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 82 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी। कुलपति प्रो. गर्ग ने बताया कि राज्य सरकार की 100 दिवसीय कार्ययोजना के अन्तर्गत भी विश्वविद्यालय द्वारा मानव संसाधनों की कमी को पूरा करने हेतु भर्ती को प्राथमिकता प्रदान की गई है। योग्य अभ्यर्थी 31 जनवरी 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। अभ्यर्थी पद, शैक्षणिक योग्यता सम्बधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.rajuvas.org से प्राप्त कर सकते है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!