व्यास होंगे नागौर के जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के पूर्णकालिक अध्यक्ष

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर/श्रीगंगानगर/नागौर, 13 मार्च। सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरसिंह दास व्यास को नागौर जिले का जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग का पूर्णकालिक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। व्यास वर्तमान में श्रीगंगानगर में स्थाई लोक अदालत के पूर्णकालिक अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा व्यास की यह नियुक्ति कार्यभार संभालने से चार वर्ष अथवा 65 वर्ष की आयु, जो भी पहले हो, तक के लिए की गई है। व्यास जैसलमेर, राजसंमद, श्रीगंगानगर एवं जोधपुर महानगर के जिला एवं सेशन न्यायाधीश रह चुके हैं। उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा नागौर सहित 12 जिलों के लिए पूर्णकालिक अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

Categories:
error: Content is protected !!