NATIONAL NEWS

शक्ति के अनुरूप भक्ति से तपस्या करें साध्वी पान कुमारी जी: श्रीमती मधु देवी बोथरा का 15 की तपस्या पर किया तप अभिनंदन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

लूणकरणसर। लूणकरणसर स्थित तेरापंथ भवन में शासन श्री साध्वी पान कुमारी जी द्वितीय के सानिध्य में श्रीमती मधु देवी बोथरा का पखवाड़े की तपस्या का तप अभिनंदन हुआ ।जिसमें साध्वी पान कुमारी जी ने फरमाया मनुष्य में शक्ति है वह उसका गोपन नहीं करें शक्ति व गुण भक्ति को जगाएं सावन में तपस्या करें।
श्रीमती मधु देवी बोथरा द्वारा इस चतुर्मास की पहली तपस्या पखवाड़े से शुरुआत की है अपने सामर्थ्य के अनुसार श्रावक श्राविका तपमें शक्ति का नियोजन करें तपस्वी बहन मधु को साहित्य व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर तप अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा विजयश्री दूगड़ ,मंत्री पुखराज बोथरा ,सभा अध्यक्ष विमल दूगड़ ,मंत्री श्रीकांत डागा एवं परिवार के सदस्यों ने अपने विचारों की अभिव्यक्ति से बहन का अभिनंदन किया इस दौरान श्रावक श्राविका काफी संख्या में मौजूद रहे ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!