शब्दश्री शख्सियत में इस बार सम्वाद होगा युवा जुझारू संवेदनशील कवयित्री करिश्मा जोशी से

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। शब्दश्री साहित्य संस्थान की मासिक शख्सियत श्रंखला के तहत इस बार 31 मार्च शाम साढ़े पांच बजे मुलाकात होगी एक जुझारू, युवा संवेदनशील रचनाकार
करिश्मा जोशी से। संस्था की अध्यक्ष मोनिका गौड़ ने बताया कि करिश्मा जोशी का एक हिंदी कविता संग्रह “शब्दों के आसमान में हौसलों की उड़ान” साहित्य अकादमी, उदयपुर के सहयोग से छप चुका है।हिंदी व अंग्रेजी में समाधिकार से सृजनरत युवा लेखिका समाज के लिए एक प्रेरणा भी है।
संस्थान की महासचिव मनीषा आर्य सोनी ने सूचना देते हुए कहा कि होटल राजमहल बीकानेर में प्रत्येक माह आयोजित होने वाली श्रंखला की यह चौथी कड़ी है जिसे नगर के सुधीजनों का अपार स्नेह प्राप्त हुआ है। इसके तहत शहर की प्रतिभाओं को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

Categories:
error: Content is protected !!