शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय प्रमुख एवं बंगलौर समाज के मुख्य कार्यवाह सुनील शर्मा एवं धर्मपत्नी संतोष शर्मा ने समाज के आर्थिक रूप से कमजोर देशभर के प्रतिभाशाली छात्रों को आगामी शैक्षिक सत्र से ग्यारवीं एवं बारहवीं के छात्रों को बेंगलुरु में निःशुल्क शिक्षा, आवास एवं भोजन की सुनील शर्मा स्कालरशिप योजना के फोल्डर का लोकार्पण कर महत्ती योजना शुरू करने पर सम्पूर्ण शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के बंधुओं ने शर्मा परिवार का करतलध्वनी से स्वागत किया। इस योजना के तहत देशभर के चयनित प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को कक्षा 11 व 12 का प्रतिष्ठित विद्यालय प्रवेश करवा अध्ययन करवाया जाएगा जो कक्षा 10 में उच्च अंको से उत्तीर्ण होंगें और जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होगी । सामाजिक कार्यकर्ता आर के शर्मा ने बताया कि इससे पूर्व जेपीनगर स्थिति सूर्य मंदिर परिसर में नि: शुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ दीपप्रज्वलन के साथ किया गया जिसमें आयुर्वेद, योग, युनानी, होम्योपैथी, एक्यूप्रेशर तथा नाड़ी वैद्य द्वारा लगभग दो सौ पचास लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया कर उन्हें दवाई दी गयी तथा रक्तचाप परीक्षण एवं रक्त शर्करा का भी परीक्षण कर स्वास्थ्य सलाह दी गयी।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सुनील शर्मा एवं संतोष शर्मा का माला, शॉल एवं साफा के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बाबूलाल पांचेटिया, महेंद्र शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, आर.के. शर्मा बीकानेर, भंवरलाल शर्मा, गोविंद शर्मा, चेतन शर्मा, भूपेश कश्यप, घनश्याम शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, राजेश शर्मा, अरुण शर्मा, संदीप शर्मा, अविनाश शर्मा, सी. पी. शर्मा, रमेश शर्मा, राकेश शर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे।
Latest Posts
- MAJOR ANTI-INFILTRATION OPERATION ALONG INDIA-PAKISTAN BORDER: ANTF, BSF’S 140TH BATTALION SEIZE WEAPONS AND SUSPECTED EXPLOSIVES; TWO SUSPECTS ARRESTED

- बीकानेर में 20 दिसंबर को होगा ‘मिशन प्ले टू प्रोफेशन – खेल से करियर तक’ का आयोजन

- एनआरसीसी, बीकानेर में संस्थागत पशु नैतिकता समिति (IAEC) की चतुर्थ बैठक आयोजित

- महाराजा गंगासिंह जी के सिक्कों में झलकती है बीकानेर की शाही विरासत

- महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में महाराजा गंगा सिंह जी की 146वीं जयंती पर विशेष व्याख्यान आयोजित

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


