शिक्षा मंत्री ने बीकानेर के स्काउट गाइड शिविर का किया निरीक्षण

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 5 जनवरी। पाली में आयोजित हो रही भारत स्काउट गाइड की 18वीं राष्ट्रीय जंबूरी के बीकानेर दल से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने मुलाकात की। इस जंबूरी का उद्घाटन राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू, राज्यपाल महोदय श्री कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने किया था। इस जंबूरी में देश-विदेश के लगभग 37 हजार स्काउट गाइड भाग ले रहे हैं l शिक्षा मंत्री ने बीकानेर के स्काउट गाइड दल का उत्साहवर्द्धन किया। उन्होंने सर्दी के मौसम में सावधानी रखने का आग्रह कियाऔर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दल में देवानंद पुरोहित, घनश्याम व्यास, सुगनाराम चौधरी, जसवंत सिंह राजपुरोहित, घनश्याम स्वामी, मदन मोदी, अनिल व्यास, अशोक व्यास, शंकर पुरोहित शामिल।रहे। शिक्षा मंत्री ने राउमावि पूनरासर, धर्मास, गोपेश्वर विद्या पीठ आदि ग्रुप का निरीक्षण किया। गिरिराज खेरीवाल, डॉ विनोद चौधरी, रामकृष्ण, भवानी शंकर, अमित चौधरी ने फीड बैक दिया।

Categories:
error: Content is protected !!