शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान, बीकानेर द्वारा रखे गए 11 सूत्री मांगों पर कार्रवाई करते हुए शिक्षा निदेशक ने जारी किए संस्थापन अधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के डीपीसी चयन आदेश जारी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर।शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान-बीकानेर द्वारा दिए गए 11 सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई करते हुए संस्थापन अधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की डीपीसी चयन आदेश शिक्षा निदेशक महोदय द्वारा जारी किए गए।शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान-बीकानेर द्वारा शिक्षा मंत्री माननीय बीड़ी कल्ला एवं शिक्षा निदेशक श्री कानाराम को दिए गए 11 सूत्रीय मांगों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आज मंत्रालयिक संवर्ग के 6 संस्थापन अधिकारियों एवं 34 प्रशासनिक अधिकारियों के डीपीसी चयन आदेश शिक्षा निदेशक महोदय द्वारा जारी कर दिए गए हैं ।
मदनमोहन व्यास , संस्थापक ने बताया कि मंत्रालयिक संवर्ग के ये सर्वोच्च राजपत्रित पद है अतः इन्हें कार्य विभाजन आदेशों के अनुसार कार्य प्रभार दिया जाए ।
राजेश व्यास प्रदेश संरक्षक द्वारा माननीय शिक्षा मंत्री डाॅ बीड़ी कल्ला एवं शिक्षा निदेशक महोदय का आभार जताया गया है ।
कमल नारायण आचार्य कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष ने बताया है कि 11 सूत्रीय मांगों में शेष रही मांगों पर अविलंब ऐसी ही कार्रवाही विभाग एवं कर्मचारियों के हितों के लिए की जावे साथ ही उन्होंने संस्थापन अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारियों को पदौन्नति पर शीघ्र ही पदस्थापन आदेश जारी किए जाने की मांग शिक्षा प्रशासन से की है ।
गिरजा शंकर आचार्य प्रदेशाध्यक्ष, विष्णु दत्त पुरोहित प्रदेश परामर्शक, गिरिराज हर्ष प्रदेश महामंत्री एवं नवरतन जोशी प्रदेश उपाध्यक्ष ने सभी पदोन्नति पर चयनित साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं साथ ही शिक्षा मंत्री महोदय एवं शिक्षा निदेशक महोदय को हार्दिक धन्यवाद दिया

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!