शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ द्वारा 11 सूत्रीय मांग पत्र पर समुचित कार्यवाही नहीं करने पर 16 जून गुरूवार से शिक्षा निदेशालय परिसर में आमरण अनशन हेतु दिया गया नोटिस

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ द्वारा 11 सूत्रीय मांग पत्र पर समुचित कार्यवाही नहीं करने पर 16 जून गुरूवार से शिक्षा निदेशालय परिसर में आमरण अनशन हेतु दिया गया नोटिस

बीकानेर। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ द्वारा 11 सूत्रीय मांग पत्र पर समुचित कार्यवाही नहीं करने पर 16 जून गुरूवार से शिक्षा निदेशालय परिसर में आमरण अनशन की घोषणा की गई है।
शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ द्वारा शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल को आज 08 जून को आमरण अनशन का नोटिस देकर अवगत कराया गया कि शिक्षा विभाग में मंत्रालयिक संवर्ग की समस्याओं / मांगो के निराकरण के सम्बन्ध में संघ के द्वारा दिये गये 11 सूत्रीय मांग पत्र पर शिक्षा प्रशासन एवं राज्य सरकार द्वारा पुख्ता कार्यवाही नहीं किये जाने से विभाग के कार्मिकों में चिन्ता एवं आक्रोश व्याप्त हो गया है।
उल्लेखनीय है कि 11 सूत्रीय मांग पत्र के सम्बन्ध में 26 मई को एक दिवसीय सांकेतिक धरना शिक्षा निदेशालय परिसर में दिया गया था तथा उसी दिन 11 सूत्रीय मांग पत्र मे जो मांगे निदेशालय स्तर से निस्तारित हो सकती है उनके सम्बन्ध में आदेश प्रसारित कराने तथा जो मांगे शासन स्तर की है उनके सम्बन्ध में समुचित सकारात्मक प्रस्ताव शासन को भिजवाने की मांग की गई थी।
साथ ही स्पष्ट किया गया था कि उपरोक्त कार्यवाही एक सप्ताह में नहीं की गई तो मजबूर होकर कठोर आन्दोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे।
संघ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने बताया कि नोटिस में शिक्षा निदेशक महोदय को अवगत करवा दिया गया है कि 11 सूत्रीय मांग पत्र पर दिनांक 15 जून तक कार्यवाही कर संगठन को सूचित नहीं करने की स्थिति में 16 जून (गुरुवार) से शिक्षा निदेशालय परिसर में आमरण अनशन प्रारम्भ कर दिया जायेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार एवं शिक्षा प्रशासन की होगी। प्रदेशाध्यक्ष गिरजा शंकर आचार्य ने बताया कि आमरण अनशन के नोटिस की प्रति डॉ.बी.डी. कल्ला माननीय शिक्षा मंत्री, अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा को भी तत्काल कार्यवाही हेतु भेज दी गई है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!