NATIONAL NEWS

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर द्वारा ध्रुव सिंह फोजदार भरतपुर संभागाध्यक्ष नियुक्त

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर द्वारा ध्रुव सिंह फोजदार भरतपुर संभागाध्यक्ष नियुक्त
बीकानेर।शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर द्वारा ध्रुव सिंह फोजदार, वरिष्ठ सहायक, राउमावि सहना, (उच्चैन) भरतपुरभरतपुर संभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
संघ के प्रदेशाध्यक्ष गिरजाशंकर आचार्य ने बताया कि संघ के संविधान में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इन्हें संभाग का संभागाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।उन्हें निर्देशित किया गया है कि संभाग कार्यकारिणी का गठन करते हुए एक सप्ताह में आदेश की प्रतियां उन्हें भिजवावें।
श्री ध्रुव सिंह फौजदार संभाग अध्यक्ष भरतपुर को मनोनीत करने पर शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ के प्रदेश संस्थापक मदन मोहन व्यास, प्रदेश संरक्षक राजेश व्यास, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य, प्रदेश महामंत्री गिरिराज हर्ष, प्रदेश परामर्शक विष्णु दत पुरोहित एवं प्रदेश उपाध्यक्ष नवरतन जोशी एवं राजेश पारीक ने बधाई दी है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!