NATIONAL NEWS

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान ने शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला को ज्ञापन सौंपकर शिक्षा निदेशालय माध्यमिक व प्रारम्भिक कार्यालय के कार्मिकों को बी.एल.ओ. कार्य से मुक्त रखने की मांग की है

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


शिक्षा निदेशालय माध्यमिक व प्रारम्भिक कार्यालय के कार्मिकों को बी.एल.ओ. कार्य से मुक्त रखने बाबत
बीकानेर। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर द्वारा शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार श्रीमान बीडी कल्ला साहब को मेल द्वारा ज्ञापन दिया गया है कि शिक्षा निदेशालय माध्यमिक व प्रारम्भिक कार्यालय राज्य स्तरीय कार्यालय होने से पूरे राजस्थान से सूचनाऐं समय पर एक्जाई कर राज्य सरकार को प्रेषित करनी होती है एवं राज्य सरकार द्वारा समय – समय पर दिये गये निर्देश / घोषणा की राज्य में क्रियान्विति करने की जिम्मेदारी भी इस कार्यालय पर है । साथ ही निदेशालय कार्मिकों को अनुभाग के कार्यों को निश्चित समय पर सम्पादित करने हेतु कार्यालय समय के पश्चात एवं अवकाश के दिन भी अनेकों बार कार्य करवाया जाता है । बी.एल.ओ. कार्य में लगने से इस कार्यालय के कार्य पर प्रभाव पड़ेगा जिसके कारणवश कार्मिक मानसिक तनाव की स्थिति में रहता है । कार्मिक के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है । इस सम्बन्ध में अनेक बार निदेशालय स्तर से भी कार्मिकों को बी.एल.ओ. कार्य से मुक्त रखने बाबत निवेदन किया गया परन्तु आज दिनांक तक बी . एल.ओ. ड्यूटी लग रही है । अतः श्रीमान जी से शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष गिरजा शंकर आचार्य आप से पूर जोर मांग व करते है कि शिक्षा निदेशालय राज्य स्तरीय कार्यालय होने के कारण निदेशालय के कार्मिकों को बी.एल.ओ. कार्य से मुक्त रखने के लिए जिला कलेक्टर बीकानेर को निर्देश प्रदान करावें । ताकि समय पर राज्य सरकार के कार्य सम्पादित किये जा सके ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!