शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर द्वारा धरना आज 34 वें दिन भी जारी रहा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर ।शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर द्वारा धरना 34वें दिन भी जारी रहा। उल्लेखनीय है कि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक बीकानेर में बनाई गई अस्थाई पात्रता / स्थाई पात्रता एवं चयन सूचियों व रीट संख्या 3719/2001 में की जा रही अनियमितताओं की जांच को लेकर संगठन द्वारा अपने बैनर तले राजेन्द्र कुमार शर्मा को दिनांक 21जून से 30 जून तक संभागीय आयुक्त कार्यालय बीकानेर के आगे धरना लगाया गया था उसके बाद 01जुलाई से 14जुलाई तक जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक बीकानेर में धरना लगाया गया था । जिशिअ माध्यमिक द्वारा कार्यवाही नहीं करने के कारण से आपके कार्यालय के आगे दिनांक 15 जुलाई से संयुक्त निदेशक कार्यालय के आगे धरना प्रारम्भ किया जा चुका है जो आज भी जारी रहा। इस कार्यालय के आगे धरने का आज10 वां दिन है लेकिन फिर भी अभी तक कोई कार्यवाही नही करवाई गई है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि अगर समय रहते कार्यवाही नही करवाई गयी तो संगठन जल्द ही प्रदेश स्तर पर कार्यवाही करेगा।
आज के धरने पर राजेन्द्र शर्मा के साथ संगठन के गिरजा शंकर आचार्य प्रदेशाध्यक्ष , कमल नारायण आचार्य संभागाध्यक्ष, मदन मोहन ब्यास संघ के संस्थापक उपस्थित रहे।

Categories:
error: Content is protected !!