शिवलिंग की पूजा की, नाग-त्रिशूल चुरा ले गया बदमाश, VIDEO:शिव-हनुमान मंदिर में दिनदहाड़े चोरी, बोला- नशे के लिए बेच दिया सामान

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

शिवलिंग की पूजा की, नाग-त्रिशूल चुरा ले गया बदमाश, VIDEO:शिव-हनुमान मंदिर में दिनदहाड़े चोरी, बोला- नशे के लिए बेच दिया सामान

जयपुर

शातिर चोर ने नाग देवता और कीमती सामान को बैग में छुपा लिया और फिर फरार हो गया। - Dainik Bhaskar

शातिर चोर ने नाग देवता और कीमती सामान को बैग में छुपा लिया और फिर फरार हो गया।

शातिर चोर ने मंदिर में बैठकर पहले पूजा की और फिर शिवलिंग पर जल चढ़ाया। इसके बाद मंदिर से नाग, त्रिशूल और अन्य कीमती सामान के साथ नकदी चुराकर ले गया। मामला जयपुर के प्रताप नगर थाना इलाके का है। शिव-हनुमान मंदिर में पूजा के बहाने घुसकर बदमाश ने चोरी की। मंदिर में लगे CCTV कैमरे में चोरी की पूरी घटना कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर को गिरफ्तार कर लिया।

शातिर चोर लोगों के जाने तक मंदिर में बैठकर पूजा करता रहा। इसके बाद मंदिर के कीमती सामान को चुराकर बैग में रख लिया।

शातिर चोर लोगों के जाने तक मंदिर में बैठकर पूजा करता रहा। इसके बाद मंदिर के कीमती सामान को चुराकर बैग में रख लिया।

पूजा के बहाने मंदिर में घुसा चोर
DCP (ईस्ट) ज्ञानचंद यादव ने बताया कि सेक्टर-22 प्रताप नगर निवासी रामचंद्र शर्मा (44) ने मंदिर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया- सेक्टर-22 प्रताप नगर में प्रयागेश्वर धाम मंदिर (शिव-हनुमान मंदिर) है। 7 फरवरी की दोपहर करीब 4 बजे मंदिर में घुसकर बदमाश ने चोरी की वारदात की। चोर मंदिर में गया तो वहां लोगों को देखकर पूजा करने का नाटक करने लगा। पूजा करने के बहाने मंदिर में बैठ गया और लोगों के वहां मौजूद रहने तक पूजा करता रहा। इसके बाद शिवलिंग पर जल भी चढ़ाया।

लोगों के मंदिर से जाने के बाद शातिर बदमाश ने मंदिर से पीतल का त्रिशूल, नाग देवता, तांबे के 2 लोटे, चम्मच सहित कीमती सामान और चढ़ावे के रुपए चोरी कर लिए और बैग में छुपाकर ले गया। शाम को लोग पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो चोरी का पता चला।

मंदिर में चोरी के मामले में आरोपी सद्दाम पठान (22) निवासी आगरा (उत्तर प्रदेश) हाल भौमियाजी का चबूतरा सांगानेर को अरेस्ट किया।

मंदिर में चोरी के मामले में आरोपी सद्दाम पठान (22) निवासी आगरा (उत्तर प्रदेश) हाल भौमियाजी का चबूतरा सांगानेर को अरेस्ट किया।

चोरी का माल बेचकर कर लिया नशा
DCP यादव ने बताया कि प्रताप नगर थाने की एसआई रेखा चौधरी ने CCTV फुटेज के आधार पर सांगानेर कस्बे में दबिश देकर संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ में युवक सद्दाम पठान (22) निवासी आगरा उत्तर प्रदेश हाल भौमियाजी का चबूतरा सांगानेर ने मंदिर में चोरी की वारदात करना कबूल कर लिया। बदमाश ने बताया कि उसने मंदिर से चोरी किए रुपए और सामान को बेचकर मिले रुपयों से स्मैक का नशा कर लिया। पुलिस ने रविवार दोपहर को आरोपी सद्दाम पठान को गिरफ्तार कर लिया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!