श्रीकोलायत राजकीय कॉलेज के लिए 3 करोड़ रूपये स्वीकृत, विज्ञान व वाणिज्य संकाय भवन के निर्माण पर खर्च होगी राशि

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 11 फरवरी। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउण्डेशन ट्रस्ट ने अपने फण्ड से श्रीकोलायत की राजकीय महाविद्यालय में विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय भवन के निर्माण के लिए 3 करोड़ रूपये की प्रशासनिक एवं तकनीकी स्वीकृति जारी की है। इस कार्य की कार्यकारी ऐजेन्सी अधिशाषी अभियन्ता सार्वजनिक निर्माण विभाग खण्ड नोखा को बनाया गया है।

भाटी ने बताया कि जिला प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित मिनरल फाउण्डेशन ट्रस्ट बीकानेर की गर्वनिंग कॉन्सिल की बैठक में डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाण्डेशन ट्रस्ट के फण्ड से विभिन्न कार्य करवाने का अनुमोदन किया गया था। जिसमें राजकीय महाविद्यालय कोलायत में वाणिज्यक व विज्ञान भवन निर्माण करवाने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में 3 करोड़ रूपये कीे वित्तीय, प्रशासनिक एवं तकनीकी स्वीकृति जारी की गई है।

Categories:
error: Content is protected !!