बीकानेर / श्रीडूंगरगढ़। श्री डूंगरगढ़ की खंड स्वास्थ्य समिति बैठक में आयुष्मान कार्ड वितरण तथा ई केवाईसी कार्य को गति देने पर विशेष रूप से मंथन हुआ। उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल की अध्यक्षता में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की खण्ड स्तरीय मासिक बैठक का आयोजन सभागार उपजिला चिकित्सालय, श्रीडूंगरगढ़ में किया गया। बैठक में जिला स्तर से जिला औषधि भंडार प्रभारी डॉ. नवल गुप्ता, जिला आशा समन्वयक रेणु बिस्सा, खण्ड स्तर से खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सोनी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस. के. बिहानी, खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक राकेश थालौड़, बाबुलाल सारस्वत आदि उपस्थित रहे। बैठक में उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल ने मुख्यतः प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत खण्ड श्रीडँूगरगढ़ क्षैत्र के लाभार्थियों की ई-केवाईसी करवाई जाकर आयुष्मान कार्ड वितरण किए जाने हेतु निर्देशित किया, जिसके लिए माईक्रोप्लान तैयार कर शीघ्रातिशीघ्र शत्-प्रतिशत् ई-केवाईसी करने व अब तक बने हुए आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों को वितरण करने के निर्देशत दिए। डॉ. नवल गुप्ता ने निःशुल्क दवा योजना के अंतर्गत चिकित्सा संस्थानों पर निःशुल्क दवा योजना के अंतर्गत समस्त प्रकार की दवाइयाँ पर्याप्त मात्रा में रखने व रोगियों को दी जाने वाली दवाइयों का शत्-प्रतिशत् इन्द्राज किए जाने हेतु निर्देशित किया। इसके साथ ही डॉ. राजीव सोनी ने चिकित्सा सेवाओं के विशेष इण्डिकेटर में गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण की प्रगति रिपोर्ट ली और अधिकारी व कर्मचारियों को शत्-प्रतिशत् लक्ष्य अर्जित करने के निर्देश दिए। राकेश थालौड़ व बाबुलाल सारस्वत ने आगामी 30 जून 2024 को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो कार्यक्रम की कार्य योजना पर समीक्षा करते हुए खण्ड क्षैत्र श्रीडँूगरगढ़ में 0-5 वर्ष तक के समस्त बच्चों को पोलियो की दवा पिलाए जाने हेतु निर्देशित किया।
Latest Posts
- बीकानेर में खुला सूरत के मशहूर ज्वेलरी ब्रांड सीरियस ज्वेल्स का नया शोरूम

- Three Setbacks, One Unwavering Dream: Indian Army Soldier Ankan Pruseth Clears SSB Interview for SCO-59 Course

- ईसीबी ई-स्पोर्ट्स सीजन-1 में 30 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले, 150 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

- IAF Conducts Short-Notice Nighttime Medical Evacuation from Leh, Airlifts Critically Ill Civilian to Delhi

- अनोखा सम्मान आयोजन 30 सफाई योद्धाओं को वितरण की उपयोगी सामग्री टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


