Some Of My Projects

Design of a mobile app develops

AI Based Social Networks

NFT Buy and Sell Platform

Web Traffic Management

श्रीमाली महिला मंडल द्वारा करवा चौथ महोत्सव का आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। श्रीमाली महिला मंडल द्वारा करवाया गया करवा चौथ महोत्सव जिसमे महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

श्रीमाली महिला मंडल द्वारा करवा चौथ का महोत्सव मनाया गया जिसमें समाज की महिलाओं ने मिसेज श्रीमाली समाज,डांस,मेहंदी, थाली डेकोरेशन आदि कई प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया ।
समाज की महिला अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा दवे ने समाज की प्रतिभाओं को उजागर करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन करवाया ।

नृत्य प्रतियोगिता में अनामिका व अपर्णा श्रीमाली प्रथम स्थान पर रही तथा हरिता व मीनाक्षी श्रीमाली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा प्रज्ञा दवे व श्रद्धा श्रीमाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कोमल श्रीमाली मिसेज श्रीमाली समाज रही जबकि अर्चना दवे व मोनिका दवे ने रनर अप का स्थान प्राप्त किया।

मेहंदी प्रतियोगिता में वर्षा त्रिवेदी, डॉक्टर मनीषा व स्वाती दवे प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही।
थाली डेकोरेशन में पारुल श्रीमाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में निर्णायक गण के रूप में श्रीमती रेणुका आचार्य एवं श्रीमती प्रभा बिस्सा की विशेष भूमिका रही। उन्होंने बताया कि सभी समाज में इस प्रकार के कार्यक्रमों की विशेष आवश्यकता है।

कार्यक्रम की सूत्रधार डॉक्टर रितु श्रीमाली ने विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन करवा कर समाज की सभी महिलाओं को कार्यक्रम में हिस्सा लेने हेतु प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में श्रीमाली महिला मंडल के सभी सदस्यों के अतिरिक्त पदाधिकारी शशि कला, गायत्री व्यास, अनु श्रीमाली , निर्मला दवे, गायत्री श्रीमाली, वर्षा त्रिवेदी ,आदि उपस्थित रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!