बीकानेर। श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान महाविद्यालय द्वारा गोद ली गई गोपेश्वर बस्ती में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भारती सांखला एवं डॉ. सतपाल मेहरा ने बताया कि इस विशेष शिविर के तहत आज दिनांक 22.01.2025 पांचवें दिन महाविद्यालय के स्वयंसेवकों द्वारा गोपेश्वर बस्ती में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा-कचरे की सफाई की, साथ ही वहाँ के नागरिकों को समझाया कि हमें घर से लेकर सार्वजनिक स्थानों को सर्वत्र स्वच्छ रखना चाहिए। खुले में शौच व मलमूत्र का त्याग करने से पर्यावरण प्रदूषित होता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शिवराम सिंह झाझाडिया ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए बताया कि स्वच्छता मानव सभ्यता का एक श्रेष्ठ संस्कार है। स्वच्छता से समस्त पर्यावरण को स्वच्छ रखने की चेतना बढ़ती है। इसी क्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. राजेंद्र चौधरी ने भी विद्यार्थियों को समझाते हुए कहा कि अगर हम सब मिलकर इस समस्या का समाधान निकाले तो देश में गंदगी और अन्य चीजों से होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है, इसलिए स्वच्छता को बरकरार रखने के लिए देश की युवा पीढ़ी व बच्चों को अपने कदम आगे बढ़ाने चाहिए। मीडिया प्रभारी डॉ. अल्पना शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर सभी संकाय सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
Latest Posts
- साहित्यिक पत्रकारिता भाषा के मानक स्वरूप को स्थापित करती है : प्रो. अर्जुनदेव चारण

- युवा कवि रोशन बाफना को मिलेगा राजस्थानी भाषा का युवा सम्मान, ओमपुरोहित कागद की स्मृति में दिया जाता है पुरस्कार, पढ़ें ख़बर
- आयकर दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 45 यूनिट रक्त संग्रहित
- Operation Southern Readiness 26-2 Concludes Successfully at Kochi: Indian Navy Strengthens Global Maritime Security Cooperation with 27 Nations

- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीनासर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम, ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नशामुक्ति का भी दिया संदेश
Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


