बीकानेर। स्थानीय श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दिनांक 07.08.2024 को राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत हरियाली तीज के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान के तहत् ‘हरियालों राजस्थान” (एक पेड़ मों के नाम) कार्यक्रम के अवसर पर महाविद्यालय में वृक्षारोपण किया गया तथा साथ ही स्वयं सेवको ने पर्यावरण रैली निकालकर वृक्षारोपण का संदेश दिया। रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भारती साँखला ने इस अभियान की सराहना करते हुए विद्यार्थियों से पौधारोपण करने का आहवान किया। महाविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शिवराम सिंह झाझड़िया ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का अभिन्न अंग है, उनके बिना हमारा जीवन असंभव है। प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र चौधरी ने पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मानव जीवन में वृक्षों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य तथा स्वयं सेवकों का सराहनीय योगदान रहा।
श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत “हरियालो राजस्थान” कार्यक्रम का आयोजन
August 7, 2024
1 Min Read




Add Comment