जयपुर।श्री सिद्ध महिला समूह सेवा भारती ने जयपुर के सरस्वती विद्या मंदिर , उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय में कार्यशाला संपन्न की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं दीप मंत्र के साथ हुआ फिर सरस्वती वंदना एवं प्रार्थना सामूहिक रूप से गाई गई ।तत्पश्चात डॉ दिव्या ने कार्यशाला का उद्देश्य स्पष्ट किया तथा बालिकाओं को कार्यशाला में प्रदान की जाने वाली सभी जानकारी को आत्मसात करने को कहा ।उसके बाद डॉ प्रियल ने होली एवं महाकुंभ पर आधारित प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम बच्चों के साथ किया, जिसमें बहुत सारी बालिकाओं ने प्राइज प्राप्त किये। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए डॉ कुमद ने एक मधुर गीत प्रस्तुत किया । फिर प्रमुख वक्ता के तौर पर डॉ राकेश कालरा ने एक जोशीली कविता प्रस्तुत कर अपनी वार्ता प्रारंभ की। उन्होंने बालिकाओं से अपनी क्षमता, ऊर्जा ,प्रतिभा एवं नवाचारों के आधार पर कार्य कर समाज व देश को आगे बढ़ाने का अव्वाहन किया साथ ही बालिकाओं को स्वस्थ रहने के सूत्र बताए एवं सामूहिक गीत का दौहरान करवाया। कार्यक्रम के आखिरी पड़ाव में मुस्कान ने सभी 200 छात्राएं एवं टीम सदस्यों के साथ घूमर नृत्य कर माहौल को आनंदमई कर दिया । इन्होंने पूरे कार्यक्रम का संचालन, प्रिया के साथ मिलकर बहुत सुंदरता के साथ किया। अंत में सभी बच्चों को बिस्कुट के पैकेट वितरित किए गए जिसमें सभी टीम सदस्यों ने साथ दिया। कार्यक्रम में सरोज गुप्ता, प्रिया मेहता, अनु भटिया एवं विद्यालय की शिक्षिकाएं उपस्थिति रहीं। बालिकाएं इस कार्यक्रम से अत्यंत आनंदित एवं उत्साहित रहीं । धन्यवाद ज्ञापन एवं आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
Latest Posts
- MODI GOVERNMENT’S MAJOR MULTI-STATE CRACKDOWN ON ISI-BACKED SHAHZAD BHATTI NETWORK AHEAD OF INDEPENDENCE DAY; 253 DETAINED ACROSS 14 STATES

- “सांस्कृतिक यात्रा 2026” में प्रयत्न संस्था की नाट्य शाला ग्रुप “महाराणा प्रताप भारत का गौरव” “स्वराज” नामक ऐतिहासिक मर्मस्पर्शी रोमांचकारी नाटकों का मंचन

- जयपुर स्थित वैदिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में सेवा भारती के श्री सिद्धा महिला समूह द्वारा किशोरी विकास कार्यशाला के अंतर्गत प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन

- मुक्ता प्रसाद नगर सेक्टर-17 स्थित बालाजी प्रेम कलश में सावन महोत्सव भव्य आयोजन

- ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान में भाजयुमो ने निकाली विशाल मशाल जुलूस, वंदे मातरम गीत के दौरान कांग्रेसियो ने लगाए सोनिया जिंदाबाद के नारे

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


