संरक्षित रेल संचालन में योगदान देने वालों को मंडल रेल प्रबंधक ने किया सम्मानित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। संरक्षात्मक कार्य में प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से गुरुवार दिनांक 05.01.2023 को संरक्षित रेल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले रेल कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक श्री राजीव श्रीवास्तव द्वारा संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारी संरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण विभागों जैसे परिचालन, इंजीनियरिंग, लोको, कैरिज एंड वैगन आदि में कार्यरत हैं। कुल 24 कर्मचारियों को 2000 रूपए नकद एवम प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक के साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री एसएस चौहान, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री सुरेंद्र कुमार तथा सभी विभागों के शाखा अधिकारी उपस्थित रहे। मंडल रेल प्रबंधक श्री राजीव श्रीवास्तव ने सभी कर्मचारियों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया । उन्होंने कहा की कर्मचारियों ने विपरीत परिस्थितियों में अनहोनी घटना को टाला है । इन पुरस्कारों से कर्मचारियों में रेल के प्रति संरक्षा की और अधिक भावना जागृत होगी। वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री सुरेंद्र कुमार ने सभी से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक कर्मचारी इन पुरस्कारों को पाने के पात्र बने। इसी तरह सभी संरक्षा को सुदृढ़ बनाने हेतु अपने प्रयास लगातार जारी रखें।

Categories:
error: Content is protected !!