NATIONAL NEWS

संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के खिलाफ घोर विवादास्पद बयान देने पर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से तुरंत इस्तीफे की मांग…

TIN NETWORK
TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राज्य महासचिव डॉ सीमा जैन ने बताया कि देश में संविधान स्थापना होने के 75वें सालगिरह का उत्सव मनाया जा रहा है लेकिन 18 दिसंबर 2024 को राज्यसभा में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के खिलाफ घोर विवादास्पद बयान दिया गया और बहुत ही बेशर्मी के साथ प्रधानमंत्री अमित शाह के पक्ष में खड़े रहे यह घटना पूरी तरह से बीजेपी और आरएसएस के घोर मनुवादी सोच का पर्दाफाश करती है। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति कड़े शब्दों में इसकी निंदा करती है और तुरंत इस्तीफे की मांग करती है क्योंकि अमित शाह गृहमंत्री पद के लायक नहीं। पूरे देश के लोगों में भयंकर रोष है। ऐसे में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति तमाम धर्मनिरपेक्ष महिला संगठनों के साथ संयुक्त आंदोलन में बाबा साहब को अपमानित करने के खिलाफ आंदोलन करेगी।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!