सगाई के लिए मना करने पर किडनैप करने का प्रयास:बदनाम करने की दी धमकी, आरोपी बोला-मौका मिलते ही उठा ले जाऊंगा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

सगाई के लिए मना करने पर किडनैप करने का प्रयास:बदनाम करने की दी धमकी, आरोपी बोला-मौका मिलते ही उठा ले जाऊंगा

नोखा

सगाई करने से माना करने पर उठाकर ले जाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए नोखा के वार्ड नंबर 10 निवासी युवती ने नोखा थाने में गुरुवार शाम को मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि कि उसकी सगाई की बात उसके वार्ड के ही मोहित भाटी के साथ चली थी, लेकिन आपस में नाता गौत्र अड़ जाने के उसके परिवार वालों ने सगाई करने से मना कर दिया। जिससे नाराज मोहित भाटी, महेश भाटी, मोहित बारासा, मोहित बारासा की मां व बहिन रिंकू वाल्मीकि नोखा व मोहित बारासा की मासी दीपिका निवासी बीकानेर उसे बदनाम करने के लिए उसके बारे में झूठी अफवाह समाज व मोहल्ले में उड़ाने लगे।

2 अगस्त 2023 को देर रात में आरोपी मोहित भाटी समेत करीब 20 लोग उनके घर के आगे लाठियां, लकड़ियां लेकर आए और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। धमकी देने लगे कि घर से बाहर निकालो उसे उठाकर ले जाएंगे।।

3 अगस्त 2023 को शाम को वह अपनी मां व भाई चौक की ओर जा रहे थे। तभी आरोपी मोहित भाटी, मोहित बारासा व मोनू बारासा उसका पीछा करने लगे और रास्ते में रोक लिया और उसे उठाकर ले जाने की धमकी दी। मां व भाई ने बीच बचाव कर उसे छुड़ाया। धमकी देकर गए कि मौका मिलते ही तुझे उठा ले जाएंगे।

Categories:
error: Content is protected !!