समर्पित कार्यकर्ता स्व.श्री राम कुमार जी जोशी की स्मृति में सेवा कार्य किए गए।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। स्व. राम कुमार जी जोशी की स्मृति में आज सेवा कार्य किए, अमर जोशी के नेतृत्व में गौ धन और निराश्रित पशुओं के लिए हरा चारा डालकर गौ सेवा हेतु संकल्पित हुए।
इस दौरान भाजयुमो देहात जिलाध्यक्ष जसराज सींवर भी उपस्थित रहे, उन्होंने कहा कि राम कुमार जी संगठन के कर्मठ और निर्भीक कार्यकर्ता थे। साथ ही धरणीधर में दुर्गाशंकर जी आचार्य (टनु काका) के नेतृत्व में पौधारोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी, बाल मुकुंद व्यास ने बताया कि राम कुमार जी सेवा कार्यों में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते थे, इस दौरान भाजयुमो देहात सहसंयोजक पकंज पीपलवा ने बताया कि राम कुमार जी संगठन के मजबूत स्तंभ थे। सेवा कार्यों में अमर जोशी के साथी मुकेश कलवानी और नीरज शर्मा द्वारा रक्तदान कर उन्हें श्रद्धांजलि दी, साथ में प्रथम जोशी, हिमांशु पुरोहित, राजेन्द्र, तरूण आदि सभी उपस्थित रहे।

Categories:
error: Content is protected !!