NATIONAL NEWS

सांचू पोस्ट भारत पाक सीमा क्षेत्र पर शहीद स्मृति संस्थान ने देश भक्ति नगमों से बांधा समां

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। सांचू पोस्ट पर शहीद स्मृति संस्थान द्वारा “चलो सरहद पर” कार्यक्रम आयोजित किया गया।
संस्था संस्थापक तथा कार्यक्रम आयोजक उस्मान हारुन ने बताया कि सांचू पोस्ट पर स्वाधीनता दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमांडेंट बीएसएफ सतविंदर सिंह सुदन तथा विशिष्ट अतिथि सुनील छेत्री रहे।उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश सेवा में लगे जवानों के मनोबल को बढ़ाना था।


कार्यक्रम की अध्यक्षता शेख लियाकत अली लियाकत ने की। इस अवसर पर बीकानेर के गायक कलाकारों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर आमजन सहित सभी जवानों में जोश भर दिया। शेख लियाकत अली लियाकत ने कविता “कौन है किसकी मजाल सर उठा कर देख ले” का सुंदर वाचन कर सबका मन मोह लिया। संस्था की ओर से मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि एवं अन्य अधिकारियों तथा जवानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। उन्होंने बताया कि संस्था इससे पूर्व भी देशभक्ति गीतों से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित करती रही है तथा शहीदों को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला आगे भी चलता रहेगा।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!