बहुजन समाज पार्टी ने जालौर कांड में मृत बच्चे के परिजनों को न्याय दिलवाने और दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग करते हुए किया प्रदर्शन: जिला कलेक्टर को सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर । बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज जालौर में छुआछूत के कारण मरने वाले बच्चे को न्याय दिलवाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।
पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रताप कांटिया ने कहा कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और देश में छुआछूत जैसी प्रथा के कारण एक छोटे से बालक की मृत्यु ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है उन्होंने कहा कि दलित समाज के लिए आज भी आजादी नसीब नहीं हुई है और अभी देश आजाद नही हुआ है। अभी 20 दिन पहले की राजस्थान के जालोर जिले के ग्राम सुराणा में 9 वर्ष के दलित छात्र को सवर्ण जाति के अध्यापक छैल सिंह ने केवल इस बात पर इतनी बुरी तरह पीटा कि उसकी कान की नस फट गई क्योंकि 9 साल के नादान बच्चे ने प्यास लगने पर स्कूल में रखें मटके से पानी पी लिया तमाम इलाज कराने के बाद 13 अगस्त की मृत्यु हो गई ।इसी प्रकार पाली के बाली में सरेआम जितेन्द्र मेघवाल की हत्या कर दी गई थी उसे भी अभी तक न्याय नहीं मिला।

उन्होंने ज्ञापन में राष्ट्रपति से मांग की है कि सरकारों को निर्देशित कर ऐसे मामलों में कठोर कार्यवाही कराएं। जिससे कि आगे ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सकें। साथ ही साथ राजस्थान की कांग्रेस सरकार पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुआवजा दे एवं स्कूल की मान्यता रद्द करके दोषी अध्यापक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करे और आश्रितों परिवार को सरकारी नौकरी दी जाए।

पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Categories:
error: Content is protected !!