साजिश नाकाम: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का एजेंट गिरफ्तार, आर्मी ऑफिसर बनकर मिलिट्री स्टेशनों की तस्वीरें कर रहा था साझा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

REPORT BY SAHIL PATHAN
संदिग्ध व्यक्ति पर आरोप है कि वह सैन्य ठिकानों, सैन्य गतिविधियों की जानकारी विदेशी एजेंसी को भेज रहा था।
विस्तार
केंद्रीय क्राइम ब्रांच की टीम ने सोमवार को बंगलूरू से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो आर्मी ऑफिसर बनकर पाकिस्तान को खुफिया जानकारी भेज रहा था। यह जासूस पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्क में था और कई महीनों से सेना की खुफिया जानकारी आईएसआई को पहुंचा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए व्यक्ति की पहचान जितेंद्र सिंह के रूप में की गई है, जो भारत में खुद को आर्मी ऑफिसर बताकर रह रहा था।
वाट्सएप के माध्यम से भेज रहा था तस्वीरें
केंद्रीय क्राइम ब्रांच की पूछताछ में सामने आया है कि जितेंद्र कुमार वाट्सएप के माध्यम से आईएसआई के संपर्क में था और उसने इसी माध्यम से कई सैन्य गतिविधियां, फोटोग्राफ व खुफिया जानकारियां आईएसआई को पहुंचाई थीं।
बाड़मेर मिलिट्री स्टेशन पर थी हमले की साजिश
मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी जितेंद्र सिंह की ओर से बाड़मेर मिलिट्री स्टेशन की तस्वीरें लगातार आईएसआई को साझा की जा रही थीं। इसके अलावा आर्मी की गाड़ियों की मूवमेंट की जानकारी भी वह पाकिस्तान भेज रहा था।
केंद्रीय क्राइम ब्रांच ने मिलिट्री इंटेलीजेंस की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की है। कई दिनों से खुफिया विभाग जितेंद्र सिंह की गतिविधियों पर नजर रख रहा था।

Categories:
error: Content is protected !!