सामूहिक डिग्गी योजना के किसानों को महंगी बिजली से राहत मिले – अंशुमान सिंह भाटी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

टैरिफ कोड 9400 के स्थान पर 4100 लागू किया जाए

किसानों को निर्बाध विधुत आपूर्ति मिले

बीकानेर 3 अप्रैल ।कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने सामूहिक डिग्गी योजना के किसानों को महंगी बिजली से राहत दिलाने के लिए टैरिफ कोड 9400 के स्थान पर 4100 लागू करने का आग्रह ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर से किया है।
गौरतलब है कि हाल ही में विधानसभा सत्र के दौरान विधायक भाटी ने प्रमुखता से मुद्दा उठाया कि कोलायत विधानसभा क्षेत्र के किसानों को इंदिरा गांधी नहर परियोजना (इ.गा.न.प.) की लिफ्ट परियोजना के अंतर्गत संचालित सामूहिक डिग्गी योजना में अन्यायपूर्ण बिजली दरों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में इस योजना के तहत टैरिफ कोड 9400 लागू किया गया है, जिससे किसानों को ₹2.75 प्रति यूनिट की दर से बिजली बिल चुकाना पड़ रहा है। इसके कारण 30 HP कनेक्शन का दो माह का बिल लगभग ₹18,000 तक पहुंच रहा है, जबकि यदि इसे सामान्य कृषि टैरिफ (टैरिफ कोड 4100 – ₹0.90 प्रति यूनिट) के अंतर्गत लाया जाए, तो यही बिल केवल ₹6,000 होगा। विधायक भाटी ने कहा इस भारी अंतर के कारण किसानों को प्रति वर्ष लगभग ₹72,000 तक का अतिरिक्त भार वहन करना पड़ रहा है। साथ ही, विभाग द्वारा 24 घंटे विद्युत आपूर्ति का दावा किया जाता है, किंतु धरातल पर किसानों को मात्र 6 घंटे ही बिजली मिल रही है। यह किसानों के लिए दोहरी मार है। उन्होंने कहा एक ओर बिजली महंगी, दूसरी ओर आपूर्ति भी कम। विधायक भाटी ने कहा कि हजारों किसान प्रभावित इस योजना के तहत प्रत्येक डिग्गी से 40-50 किसान परिवार जुड़े होते हैं, जिससे कोलायत सहित कई विधानसभा क्षेत्रों के हजारों किसान प्रभावित हो रहे हैं। सिंचाई के लिए पहले से ही पानी की समस्या से जूझ रहे किसानों को अब महंगे बिजली बिलों का सामना करना पड़ रहा है, जो उनके आर्थिक संकट को और बढ़ा रहा है। विधायक भाटी ने खेती की लागत कम करने के लिए किसानों के हित में टैरिफ कोड 9400 के स्थान पर 4100 लागू करने का आग्रह किया।

Categories:
error: Content is protected !!