NATIONAL NEWS

साहित्य अकादमी द्वारा केकी एन. दारूवाला के निधन पर शोक व्यक्त

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

नई दिल्ली 27 सितंबर 2024।प्रख्यात कवि, लेखक और विद्वान श्री केकी एन. दारूवाला के निधन पर साहित्य अकादेमी ने शोक व्यक्त किया है। अकादेमी के सचिव के.श्रीनिवासराव द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि उनके आकस्मिक निधन पर अकादेमी अत्यंत शोकग्रस्त है और अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती है। विज्ञप्ति में आगे कहा गया है कि आधुनिक भारत के प्रसिद्ध कवियों में से एक, श्री केकी अमूर्त को मूर्त रूप देने में माहिर, एक उत्कृष्ट मानवतावादी थे। उनकी कविताएँ एक दर्पण की भाँति होती थीं और जब भी कोई उनकी कविताओं को पढ़ता था, तो वह दर्पण हमारे सामने आ जाता था। उस दर्पण में समाज का असली यथार्थ होता था, और कवि का स्वर सदैव आधुनिक तथा मौजूदा जीवन में नीतिपरक एवं नैतिक मूल्यों के हास को उजागर करता था।
श्री केकी दारूवाला असाधारण रूप से एक कुशल और निपुण कवि थे, जिनकी कविताओं ने दुनिया भर के हज़ारों साहित्य प्रेमियों पर गहरा प्रभाव डाला। उनकी कविताओं में मौजूद सार्वभौमिक तत्वों और मूल्यों ने उनकी कृतियों को कई देशों के लोगों के लिए आकर्षण का हेतु बना दिया। उन्हें वास्तव में एक वैश्विक कवि के रूप में समादृत किया जा सकता है। भले ही श्री केकी दारूवाला ने अपनी नश्वर देह त्याग दी हो, किंतु वे अपने पीछे एक प्रभावशाली साहित्यिक विरासत छोड़ गए हैं, जो सदा हमारे साथ रहेगी।
ज्ञात हो की उनका निधन कल (26 सितंबर 2024 ) हो गया था।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!