साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रक्रिया में बदलाव; साहित्य अकादमी पुरस्कारों के लिए पहली बार पुस्तकें आमंत्रित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

नई दिल्ली, 30 जनवरी 2025। साहित्य अकादेमी द्वारा मान्यता प्रदत्त 24 भारतीय भाषाओं में प्रतिवर्ष दिए जाने वाले देश के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कारों के लिए चयन प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। साहित्य अकादेमी ने पहली बार इन भाषाओं में वर्ष 2025 के अपने मुख्य पुरस्कार के लिए पुस्तकों के चयन हेतु स्वयं लेखकों , प्रकाशकों एवं उनके शुभचिंतकों से पुस्तकें आमंत्रित की हैं।
यह जानकारी देते हुए साहित्य अकादेमी के सचिव के. श्रीनिवासराव ने बताया कि पुस्तकें जमा करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2025 है। वर्ष 2025 के पुरस्कारों के लिए वर्ष 2019 से 2023 (1 जनवरी 2019 से 31 दिसंबर 2023) के बीच प्रकाशित पुस्तकों की एक प्रति आवेदन फॉर्म भरकर विचारार्थ भेजी जा सकती है। इस बारे में विस्तृत जानकारी अकादेमी की वेबसाइट www.sahitya-akademi.gov.in पर उपलब्ध है। आगे उन्होंने कहा कि यह जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए 24 भारतीय भाषाओं के मुख्य समाचार पत्रों में इस सूचना के विज्ञापन भी जारी किए गए हैं।

के. श्रीनिवासराव

Categories:
error: Content is protected !!