**जयपुर, 28 जनवरी। चिकित्सा मंत्री श्री परसादी लाल मीणा के निर्देश पर 591 सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर) भर्ती की आरक्षित सूची जारी कर दी है। इन सीएचओ को प्रशिक्षण के बाद नियुक्ति दी जाएगी।चिकित्सा मंत्री ने बताया कि कुछ समय से लंबित सीएचओ भर्ती में उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द आरक्षित सूची जारी करने के निर्देश दिए थे, जिसके फलस्वरूप शुक्रवार 591 सीएचएस की आरक्षित सूची जारी कर दी गई है।श्री मीणा ने कहा कि आरक्षित सूची के अनुसार चयनित आने अभ्यर्थियों को उचित प्रशिक्षण दिया जाएगा और उसके बाद उन्हें पोस्टिंग दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मैनपावर की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशालय द्वारा संविदा सीएचओ भर्ती – 2020 में दिनाक 10 नवंबर 2020 को आयोजित स्क्रीनिंग परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थियों की चयन सूची विज्ञप्ति पर्व में 8 मई 2021 के द्वारा जारी की गई थी।कोविड प्रबन्धन हेतु लगाये गये अभ्यर्थियों के कार्यग्रहण की, सम्बन्धित सयुंक्त निदेशक जोन कार्यालय तथा सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्यग्रहण नहीं करने वाले अभ्यर्थियों से उपलब्ध हुये रिक्त पदों को भरने हेतु सम्बन्धित प्रवर्ग में विचारित सूची में उपलब्ध अभ्यर्थियों की सीमा तक सम्बन्धित प्रवर्ग के रोस्टर प्वाइंट के अनुसार पात्रता का विनिश्चय करने हेतु मेरिट आधार पर आरक्षित सूची जारी की जाती है। विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट www.rajswasthya.nic.in देखी जा सकती है।
Latest Posts
- दीपावली से पहले महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के सभी परीक्षा परिणाम होंगे जारी, अधिकांश परिणाम घोषित
- राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन,कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बीकानेर आये

- दीपावली के अवसर पर रविवार को खुली रहेगी बीकानेर फल सब्जी मंडी, सोमवार को रहेगा अवकाश
- विज्ञान केवल अध्ययन का नहीं समस्याओं के समाधान का भी है माध्यम : डॉ. मेघना शर्मा

- Indian Army Organises Civil Defence Master Trainers Programme at Bikaner Military Station, 50 Volunteers Undergo Specialised Training in Emergency Preparedness and Cyber Defence

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS



