सुप्रभात, आज का पंचांग…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

ज्योतिषाचार्य मोहित बिस्सा

आज का पञ्चाङ्ग
➖➖➖➖➖➖➖
दिनांक:- 2 मई 2024
वार :- शुक्रवार
विक्रम संवत् :- 2081
अयन:- उत्तरायण
ऋतु :- ग्रीष्म
मास:- वैशाख
पक्ष :- कृष्ण
तिथि :- दशमी
नक्षत्र :- सतभीषा
योग :- ब्रह्मा
करण :- वाणिज
सूर्यराशि :- मेष
चंद्रराशि :- कुंभ में
दिशाशूल :- पश्चिम
➖➖➖➖➖➖➖
सूर्योदय :- 06:08 am
सूर्यास्त :- 07:10 pm
➖➖➖➖➖➖➖
राहुकाल का समय
11:01 pm से 12:28 pm तक रहेगा
अभिजित मुहूर्त :-
12:30 pm से 1:25 pm तक

ब्रह्म मुहूर्त:-
04:45am से 05:28am
➖➖➖➖➖➖➖
वार विशेष
आज का वार :- शुक्रवार
अधिदेव :- इन्द्र देव

  • फलादेश के हिसाब से शुक्र कमजोर हो तो हीरा या ओपल चांदी में शुक्रवार को धारण करना चाहिए जब तक रत्न धारण नहीं कर सकते है तब तक शरपुंखा या गूलर की जड़ धारण कर सकते हैं । मंत्र जाप कर सकते हैं । मंत्र :-
  • ।।ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः ।।
  • यदि फलादेश के हिसाब से शुक्र ग्रह किसी प्रकार की परेशानी दे रहा हो तो इससे संबंधित दान किसी ब्राह्मण, पुरोहित, मंदिर या गुरु को करना चाहिए ।

दान :-

  • चांदी , दूध , दही , घी , इत्र , चावल , मिश्री , सफेद मिठाई , सफेद चंदन , रेशमी सफेद वस्त्र

उपाय :-

  • गाय को रोटी खिलाएं एवं गाय की सेवा करें , आटा एवं शक्कर चीटियों को डालें । शुक्रवार को करणीय कार्य :-
  • नवीन वस्त्र एवं आभूषण को धारण करना, सोभाग्यवृधन कार्य करना, चलचित्र शूटिंग कार्य व यात्रा जाने हेतु श्रेष्ठ है।

वार संज्ञा :

  • शुक्रवार को मृदु संज्ञा दी गई है अर्थात की शुक्र ग्रह एक कोमल व साज सजा वाला ग्रह है तो उसी के अनुरूप इस वार को कार्य किया जाता है

घात वार :-

  • दी गई राशि राशि वालो के लिए वार अशुभ होता है इन वार में वह जातक यथासंभव यात्रा का त्याग करें

वार:- शुक्रवार
राशि :- वृश्चिक, धनु, मीन

अशुभ फल नाशक पदार्थ :-

  • अगर किसी जातक के लिए शुक्रवारअशुभ हो तो वह जातक शुद्ध घी अथवा कच्चा दूध का दान व सेवन कर सकता है जिससे की अशुभता नाश होगी ➖➖➖➖➖➖➖
    मेरा और आपका सुविचार
    जो हमे प्राप्त है वो प्रयाप्त है


[metaslider id=”68846″]
Categories:
error: Content is protected !!