सेठ रावतमल बोथरा कन्या महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव एवं विदाई समारोह का आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
https://twitter.com/TIN_NETWORK__/status/1766516737556775211?t=iAL3sIRxt93ugEvYfinw8Q&s=19

बीकानेर। सेठ रावतमल बोथरा कन्या महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय परीक्षाऐं 14 अप्रेल से प्रारंभ हो रही है इसलिए आज ही विदाई कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। इस अवसर पर

मुख्य अतिथि श्री मोहनलाल गोलछा, समाज सेवी थे तथा अध्यक्षता श्री किसनलाल जी कांकड़िया शामिल हुए।

अतिथियों का परिचय एवं सम्मानित करते हुए प्रबंधक शांतिलाल बोथरा ने कहा कि नोखा से पधारे हुए समाज सेवी एवं धार्मिक व्यक्तियों के कारण ही नोखा

निरन्तर प्रगति की ओर अग्रसर हो रहा है। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा पूर्व में आयोजित सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।

अंतिम वर्ष की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं से छात्राओं का चयन किया गया। जिसमे मिस फेयरवेल:- कोमल भाटी,मिस टैलेंट हर्षिता माण्डन, मिस इनोसेंट आयशा रंगरेज,मिस स्लिम खुशबू सेवग को चुना गया।प्राचार्य डॉ. सुनीता प्रभाकर ने विद्यार्थियों को उच्च परिक्षा परिणाम के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक प्रभारी व्याख्याता श्रीमती मनीषा डागा एवं व्याख्याता जयश्री पंचारिया ने किया महाविद्यालय निदेशक श्री कमल बोथरा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Categories:
error: Content is protected !!