सेना के टैंक में चोरी का प्रयास:महाजन फिल्ड फायरिंग रेंज में सामान चोरी करने पहुंच गए 3 युवक

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

सेना के टैंक में चोरी का प्रयास:महाजन फिल्ड फायरिंग रेंज में सामान चोरी करने पहुंच गए 3 युवक
देश की रक्षा के लिए जिन टैंक पर सेना के जवान दिनरात अभ्यास करते हैं, उसी टैंक से सामान चोरी करने का प्रयास हो रहा है। बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें चोरी करने पहुंचे तीन युवकों में से एक को पकड़ लिया गया, जबकि दो भाग निकले। अब महाजन पुलिस का कहना है कि उन्होंने एक युवक को शांति भंग के आरोप में पकड़ा था, जिसे जमानत पर छोड़ दिया गया।आर्मी जवान नटवर सोलंकी ने महाजन पुलिस को लिखित में शिकायत दी है कि फिल्ड फायरिंग रेंज में डेरलीट टैंक यार्ड नार्थ केंप में रखे टैंक से सामान चोरी करने के तीन युवक पहुंचे थे। इनमें दो युवक भागने में सफल हो गए। सेना ने रामकरण पुत्र पुखराम जाट निवासी श्योनाथपुरा, मनोहरिया के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। स्वयं पुलिस की रिपोर्ट में दर्ज है कि सेना के जवान ने कहा है कि उन्होंने एक को पकड़ लिया जबकि दो फरार हो गए।उधर, महाजन थानाधिकारी का कहना है कि उन्होंने किसी को इस मामले में गिरफ्तार नहीं किया है। मामले की छानबीन की जा रही है, इसके बाद ही आगे कार्रवाई होगी। दरअसल, महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के आसपास बड़ी संख्या में लोहा इत्यादि सामान बिखरा रहता है जिसे चुराने के लिए कई बार लोग पहुंच जाते हैं। यहां तक कि कई बार बम भी उठा लाते हैं, जो जानलेवा साबित होता है। इस बार कुछ युवकों को टैंक वाले एरिया से सेना ने पकड़ा है। सेना की एफआईआर पर पुलिस को कार्रवाई करनी है।

Categories:
error: Content is protected !!