सेमूनौ इंटरनेशनल टेक्नो स्कूल के विद्यार्थियों ने किया गंगासिंह सरकारी संग्रहालय का भ्रमण

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


रानी बाजार, बीकानेर। सेमूनौ इंटरनेशनल टेक्नो स्कूल के द्वारा विद्यार्थियों को बाल दिवस के अवसर पर भ्रमण पथ एवं गंगासिंह सरकारी संग्रहालय का भ्रमण करवाया गया। भ्रमण पथ में बच्चों ने विभिन्न प्रकार की खेलकूद गतिविधियों में हिस्सा लिया एवं जलपान ग्रहण किया। इसके पश्चात गंगासिंह संग्रहालय का अवलोकन करवाया गया। यहां पर बच्चों ने राजस्थान के बीकानेर रियासत के इतिहास की जानकारी ली तथा प्राचीन काल के अस्त्र शस्त्र, आभूषण, गूप्त काल के अवशेष इत्यादि देखे। संस्था प्रदान डॉ. नीलम जैन ने बताया कि बच्चों को देश के इतिहास से अवगत करवाना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Categories:
error: Content is protected !!