NATIONAL NEWS

सेवानिवृत बैंक कर्मचारियों का संगठन विभिन्न प्रकरणों में न्यायालय की लेगा शरण

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्पलाइज एसोसियेशन की केन्द्रीय समिति व राजस्थान स्टेट यूनिट की कार्यकारिणी की बैठक होटल प्रेसिडेंट में सम्पन्न हुई । राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद लाल पंचारिया की अध्यक्षता में आरंभ हुइ बैठक का संचालन महासचिव आर के धूत ने किया । संगठन के आर के शर्मा ने बताया कि गत बैठक का अनुमोदन, दिवंगत सदस्यों को श्रद्धाजंलि देने के बाद राजस्थान स्टेट इकाई के सचिव सुनील गुप्ता, जोधपुर जिला इकाई के सचिव डी के परियानी व बीकनेर इकाई के सचिव के आर उपाध्याय ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किये । आर के श्रीमाली ने संगठन के आय व्यय का ब्यौरा दिया । स्टेट बैंक आफॅ मैसूर के एल एन प्रसाद ने द्विपक्षीय समझौते की बारिकियों की जानकारी दी तथा उस अनुसार सदस्यों को लाभान्वित करने के लिये न्यायालय की शरण में जाने की जरूरत बताई तथा लंबित वाद प्रकरणों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की । गौरीशंकर खत्री ने विभिन्न पहलुओं पर जिज्ञासा व्यक्त की जिनका समाधान प्रसाद ने किया । बैठक में एसबीबीजे यूनिट बनाने के प्रस्ताव पर भी विचार विमर्श किया गया । बैठक में अध्यक्ष नंद लाल पंचारिया, महासचिव आर के धूत, सुनील कुमार गुप्ता, के आर उपाध्याय, जी एस खत्री, डी के परियानी, चन्द्रकांत शर्मा, आर के शर्मा, आर के श्रीमाली, एस एस देथा, सी एल जांगीड़, जगदीश चन्द्र, एस एन पुरोहित, ए के पुगलिया, वाई एन भटनागर ने विचार रखे ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!