जयपुर। आजादी के अमृत महोत्सव पर सेवाभारती व भाटिया बिरादरी प्रबंध समिति जयपुर के द्वारा संचालित दैनिक योग केंद्र में सुन्दर कार्य क्रम की प्रस्तुति हुई।योगाचार्य डा.राकेश कालरा ने सभी सदस्यों द्वारा देशप्रेम से ओतप्रोत योगाभ्यास करवाया। कार्य क्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि प्रो.ज्ञानचन्द व सत्यपाल जौली के द्वारा झण्डा रोहण से हुई। डा.ममता भाटिया,ॠतु , रचना,कोमल व श्वेता ने अपने उदगार व्यक्त किये। कुसुम शर्मा ने देशभक्ति गीत गाया। प्रेम कालरा,मधु ,प्रमिला,प्रिया,दिशा,आदि कई सदस्य उपस्थित रहे।
डा.दिव्या वालिया ने बताया कि कार्यक्रम में सभी प्रस्तुतकर्ता महिलाएं रहीं जिसमें भारत का गौरव उनके चेहरों पर देखा जा सकता था।आखिरी डा.कालरा की सैनिकों के लिए कविता ने जोश भर दिया। सुदेश जौली के आभार प्रदर्शन व प्रसाद वितरण से कार्यक्रम संपन्न हुआ।







Leave a Reply