सेवार्थ सारथी गोपाल अग्रवाल बने रोटरी रॉयल्स सत्र 2024-25 के अध्यक्ष, सेवा सफर को मिलेगी गति

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
https://twitter.com/TIN_NETWORK__/status/1736416373440725370?t=S6R9K_Wkfwlv1Q8jAXNceQ&s=19
[metaslider id=68846 cssclass=””]

बीकानेर। रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स में आगामी सत्र 2024-25 हेतु सेवा और मैत्री भाव को गतियमान बनाये रखने हेतु क्लब के वरिष्ठ एवम अनुभवी रोटे गोपाल जी अग्रवाल को सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुना गया।

रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3053 के सहायक प्रा॑तपाल रोटे राजेश जी बवेजा ने बताया की कल होटल दर्शना डाइनिंग में क्लब अध्यक्ष रोटे पंकज पारीक की अध्यक्षता में आयोजित वर्तमान कार्यकारिणी की बैठक में रोटे गोपाल अग्रवाल के नाम पर सर्वसम्मति से फैसला लिया गया।

क्लब पूर्वाअध्यक्ष डॉ मनोज जी कुड़ी ने बताया कि रोटरी अंतराष्ट्रीय के नियमानुरूप रोटे गोपाल अग्रवाल 01 जुलाई 2024 से अपनी कार्यकारिणी सहित कार्यभार सम्भालेंगे।

क्लब कोषाध्यक्ष रोटे डॉ पुनीत जी खत्री ने बताया कि आगामी अध्यक्ष रोटे गोपाल अग्रवाल जी शीघ्र ही सचिव का चयन कर रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3053 के आगामी प्रांतपाल रोटे राहुल श्रीवास्तव जी द्वारा बीकानेर में आयोजित किये जा रहे प्री पेट्स-सेट्स कार्यक्रम में भागीदारी निभाएंगे।

सभा मे उपस्थित रोटरी के सहायक प्रांतपाल रोटे राजेश बवेजा, उपाध्यक्ष रोटे मनोज सोलंकी, कोषाध्यक्ष रोटे डॉ पुनीत खत्री, निदेशक रोटे विपिन लड्ढा, रोटे डॉ विशाल गौड़, रोटे ज्योति प्रकाश रंग, रोटे ऋषि धामु,रोटे जगदीप सिंह ओबेरॉय आदि ने आगामी अध्यक्ष रोटे गोपाल अग्रवाल को शुभकामनाये दी।

Categories:
error: Content is protected !!