NATIONAL NEWS

सोनिया गांधी का भाई कौन? लाल डायरी में प्रियंका गांधी के करीबी का भी नाम, राजेंद्र गुढ़ा ने फिर फोड़ा बम

TIN NETWORK
TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

सोनिया गांधी का भाई कौन? लाल डायरी में प्रियंका गांधी के करीबी का भी नाम, राजेंद्र गुढ़ा ने फिर फोड़ा बम

Rajasthan Laal Diary Politics: राजस्थान विधानसभा चुनावों के बीच एक बार फिर से लाल डायरी के पन्नों से सियासत में उबाल ला दिया है। राजेंद्र गुढ़ा ने कहा है कि डायरी में सोनिया गांधी के भाई का जिक्र है। लेकिन सोनिया के असल में कोई भाई नहीं है। उन्होंने प्रियंका गांधी से जुड़े एक आदमी के फरारी राजस्थान में काटने की बात भी है।

झुंझुनूं: राजस्थान में चुनाव से पहले अचानक सुर्खियों में आई लाल डायरी के कुछ और पन्ने सामने आए हैं। गहलोत सरकार में मंत्री रहे राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने इन पन्नों के हवाले से अब राजस्थान से बाहर दिल्ली तक कांग्रेस को घेरा है। गुढ़ा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बाद अब गांधी परिवार को लेकर दावा किया है। उन्होंने कहा है कि लाल डायरी के एक पन्ने पर सोनिया गांधी के भाई का जिक्र है। उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी तो दो बहनें ही है, उनका कोई भाई नहीं। लेकिन जिस भाई का जिक्र लाल डायरी में है वो कौन है?

सोनिया गांधी का ये भाई कौन था?

एबीवी न्यूज की एक रिपोर्ट में राजेंद्र गुढ़ा के हवाले से लाल डायरी के ऐसे ही और राज खोले गए हैं। खबर में बताया गया कि चुनाव में लाल डायरी का शिगूफा छोड़ने वाले पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने खुलासा करते हुए बताया कि लाल डायरी में सोनिया गांधी के भाई का जिक्र है। यह बताया गया कि डायरी में लिखा है कि होटल शिव विलास के मालिक के बेटे के समारोह में सोनिया गांधी के भाई भी पहुंचे थे। गुढ़ा के अनुसार इसी भाई के की मुख्यमंत्री गहलोत से मुलाकात फिक्स कराने के लिए ओएसडी शशिकांत शर्मा से कहा गया था। आखिर ये भाई कौन था? गुढ़ा ने आगे कहा कि वो भाई नहीं कोई दलाल था।

राज्यसभा में वोट देने से पहले किसी को प्रताड़ित किया जाता है, वोट दिए जाने के बाद पुरस्कार दिया जाता है। मुख्यमंत्री के दो चेहरे। एक तो पब्लिक में दिखता है वो, एक अंदर जो काम करता है वो। गहलोत साहब का सही चेहरा पब्लिक को दिखाना चाहता हूं।

राजेंद्र गुढ़ा, पूर्व मंत्री राजस्थान

प्रियंका गांधी के करीबी की फरारी राजस्थान में कटवाई

राजेंद्र गुढ़ा ने लाल डायरी के एक और पन्ने का हवाला देते हुए प्रियंका गांधी से जुड़े एक शख्स को लेकर भी दावा किया। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर आरोप लगाया कि प्रियंका गांधी से जुड़े एक शख्स की फरारी गहलोत ने राजस्थान में कटवाई। उसे होटल में ठहरवाया।

लाल डायरी में क्या क्या?, मुख्यमंत्री के दो चेहरे

पूर्व मंत्री गुढ़ा ने कहा कि इस डायरी में भ्रष्टाचार के पुख्ता सबूत हैं। राजस्थान की सरकार के तथाकथित लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान की जनता के सामने अपने चेहरे पर आवरण लगाकर कैसे कैसे अनैतिक काम किए हैं। भ्रष्टाचार किया है। किन किन लोगों को राजस्थान में दलाल, अपराधी को रोकने का काम किया है, वो सब इसमें है। अरबों रुपए के खनन मामले में गहलोत साहब पहले बंद करवा देते हैं। फिर कहते हैं एनओजी नहीं है। फिर एनओसी दिलवाकर इसे चलवा देते हैं। वो एमएलए उनके पास आ जाते हैं।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!