स्वच्छता पखवाड़े के अन्तर्गत बालिका उच्च मा.विद्यालय, जयपुर में स्वयंसिद्धा वैभवश्री की महिला समूह द्वारा इग्नू की कार्यशाला आयोजित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर। स्वच्छता पखवाड़े के अन्तर्गत बालिका उच्च मा.विद्यालय, जयपुर में स्वयंसिद्धा वैभवश्री की महिला समूह द्वारा इग्नू ने कार्यशाला संपन्न करवाई। कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व वन्देमातरम से हुआ। वन्दे मातरम् का मधुर गायन डा.दिव्या वालिया ने किया तत्पश्चात् स्वच्छता अभियान पर क्विज व स्लोगन प्रतियोगिता करवाई। इग्नू की असिस्टेंट डायरेक्टर इंदु रवि ने बच्चियाँ आगे किस प्रकार डिस्टेंट लर्निंग कर सकती हैं, इसकी पूर्ण जानकारी दी।प्रिया खन्ना ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता व पर्यावरण स्वच्छ कैसे हो समझाया। समूह की कोर्डिनेटर डा.राकेश कालरा ने विभिन्न स्लोगन बुलवा कर सत्र् प्रारंभ किया, फिर व्यक्तिगत स्वच्छता व स्वास्थ्य के बारे में सुरुचिपूर्ण तरीके से समझाया । सत्र का समापन उन्होंने एक पर्यावरणीय गीत से कर सबको लुभाया।अंत में छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
विजेताओं को सर्टिफिकेट व ईनाम तथा शेष सभी छात्राओं को पेन-पेड वितरित किया गया। श्वेता दत्त व गीता पुरोहित ने कार्यक्रम संचालन में सहयोग किया।
विद्यालय की प्रिन्सिपल श्रीमती पुखराज के प्रति धन्यवाद सुदेश जौली ने ज्ञापित किया व इग्नू की रीजनल डायरेक्टर ममता भाटिया एवं अस्सिसटेंट डायरेक्टर इंदु के प्रति आभार प्रदर्शन विद्यालय की इंचार्ज ने किया। कार्यक्रम में 350छात्राओं ने भाग लिया।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!