स्वाधीनता दिवस का मुख्य समारोह मंगलवार को ,शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला करेंगे ध्वजारोहण

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस समारोह का मुख्य समारोह मंगलवार को डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में आयोजित होगा।


शिक्षा मंत्री डॉ बी.डी. कल्ला प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। शिक्षा मंत्री परेड का निरीक्षण करेंगे तथा मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। मार्च पास्ट में आरएसी की तीसरी व दसवीं बटालियन, राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, बॉर्डर होमगार्ड, राजस्थान अरबन होमगार्डस, एनसीसी की सात राज.बटालियन, महारानी सुदर्शना कन्या महाविद्यालय स्कॉउट, गाइड, बीबीएस तथा सोफ़िया स्कूल के कैडेट्स सहित कुल तेरह टुकड़ियां शामिल होंगी। इस दौरान आरएसी तथा राजस्थान पुलिस के बैण्ड का वादन होगा। राज्यपाल के प्रदेश की जनता के नाम संदेश का पठन अतिरिक्त कलेक्टर (प्रशासन) द्वारा किया जाएगा। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानी और उनके परिजनों का सम्मान होगा। सुषमा बिस्सा और रोहिताश्व बिस्सा के नेतृत्व में पैरासिलिंग का प्रदर्शन किया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान होगा। व्यायाम प्रदर्शन में दस विद्यालयों के 450 विद्यार्थियों, योगा प्रदर्शन में सात विद्यालयों के 300 विद्यार्थियों, भारतीयम में चार विद्यालयों की 400 छात्राओं, आत्मरक्षा तकनीक प्रदर्शन में पंद्रह विद्यालयों की 500 छात्राओं, सामूहिक गीत एवं नृत्य में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महर्षि दयानंद मार्ग की 300 छात्राएं हिस्सा लेंगी।

Categories:
error: Content is protected !!