स्वायत्त शासन मंत्री ने विधायक निधी से स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दिये 2.60 करोड़ 1.50 करोड़ 200 ऑक्सीजन कन्सटेटर के लिए तथा 1.10 करोड 8 एम्बुलेंस खरीद में व्यय होंगे

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर, 26 अपे्रल। कोविड संक्रमण की लगातार बढती रफ्तार को देखते हुए स्वायत्त शासन मंत्री एवं कोटा उत्तर विधायक श्री शांति धारीवाल ने अस्पतालों में चिकित्सीय संशाधनों के विस्तार के लिए विधायक निधी से 2.60 करोड़ रूपये की व्यय करने की अभिशंषा की है।
स्वायत्त शासन मंत्री ने बताया कि कोटा में चिकित्सा सेवाओं के सुढृढीकरण पर लगातार प्रयास किये जा रहे हैंं जिससे स्थानीय नागरिकों के साथ सम्पूर्ण हाड़ौती के नागरिकों को स्थानीय स्तर पर उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सेवाऎं समय पर मिल सकें। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कोविड के बढते संक्रमण को देखते हुए जिला कलक्टर को कोविड इलाज के लिए आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं के लिए 2.60 करोड़ रूपये विधायक निधी से व्यय करने की अभिशंषा की है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कोविड़ संक्रमित रोगियों के लिए ऑक्सीजन की मांग को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 200 ऑक्सीजन कन्सटेंटर की खरीद के लिए 1.50 करोड़ रूपये व्यय किये जायेगें। इससे प्रति मिनट एक कन्सटेंटर 10 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन करेगा जिससे कम आवश्यकता वाले रोगियों के लिए समय पर ऑक्सीजन की आपूर्ति मिल सकेगी। इस कार्य के लिए उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रबन्धन को कार्यकारी एजेंसी बनाने की अभिशंषा की है।
आधुनिक सुविधाओं से लैस 8 एम्बुलेंस
स्वायत्त शासन मंत्री ने बताया कि कोविड रोगियों को अस्पतालों तक समय पर पहुचाने के लिए वर्तमान में एम्बुलेंस की आवश्यकता को देखते हुए मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पतालों में 4 तथा कोटा उत्तर विधानसभा क्षेत्र में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 4 एम्बुलेंस खरीद के लिए 1.10 करोड़ रूपये की अभिशंषा की गई है। उन्होंने बताया कि सभी एम्बुलेंस आधुनिक चिकित्सीय उपकरणों से लैस होंगी जिसमें जीवन रक्षक सभी सुविधाओं का समावेश किया जायेगा। एम्बुलेंस में 5 सीट बैठक वयवस्था होगी जिसमें एक सीट रोगी के लिए 3 अटेंडेट के लिए होगी। 4 सैंलंडर युक्त इंजिन के साथ वातानुकुलित होगी, ग्रीनकारटेंन, आफक्सीजन सिलैंडर तथा फुल लक्जरी सुविधाओं के साथ आधुनिक उपकरणों का समावेश होगा। उन्होंने एम्बुलेंस खरीद प्रक्रिया समय पर पूरी करने के निर्देश देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय को कार्यकारी एजेंसी के लिए अभिशंषा की है।

Categories:
error: Content is protected !!