NATIONAL NEWS

स्व. झंवरलाल सोनी की प्रथम पुण्यतिथि पर हुआ 100 यूनिट रक्त का संग्रह

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। रविवार को स्व. झंवरलाल सोनी की प्रथम पुण्यतिथि पर श्री प्रभुदत्त सोनी परिवार एवं मरुधरा ब्लड हेल्पलाइन द्वारा श्री ब्राह्मण स्वर्णकार पंचायती भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 115 युवाओं, मातृशक्तियों ने हिस्सा लिया। शिविर संयोजक प्रभुदत्त सोनी ने बताया कि शिविर का शुभारंभ अतिरिक्त जिला कलेक्टर आरएएस पंकज शर्मा, सीओ सिटी आरपीएस दीपचंद सहारण ने पुण्यात्मा के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। शिविर में जीवन ज्योति ब्लड बैंक द्वारा 100 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। जिसमें युवा शक्ति का खासा उत्साह रहा। एडीएम सिटी पंकज शर्मा और सीओ सिटी द्वारा रक्तवीरों का सम्मान किया गया।
मरुधरा ब्लड हेल्पलाइन के इन्द्र कुमार चाण्डक, देवेन्द्र आर्य, मनीष सोनी, सौरभ सोनी, देवकिशन सोनी, प्रदीप सिंह रूपावत, महेश सोनी, कानि. नरेश पूनिया, गोवर्धन दास बिस्सा, भैरूरतन ओझा, नरेश सारस्वत, मुकुल डागा, आदित्य डोगरा आदि का पूर्ण सहयोग रहा।
मरुधरा ब्लड हेल्पलाइन के विक्रम इछपुल्याणी, स्व. झंवर लाल सोनी परिवार, गण्यमान्य जनों द्वारा रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और जीवन ज्योति ब्लड बैंक के मयूरेश वर्मा, जयप्रकाश मूंधड़ा और समस्त ब्लड बैंक टीम का सम्मान किया गया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!